बागपत।
बड़ौत व्यापार संगठन व इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक अशोक जैन पंजाबी का आकस्मिक निधन हो गया।
जैसे ही उनके निधन की सूचना व्यापारियों को लगी तो उनमें शोक की लहर छा गई। काफी संख्या में व्यापारी उनके घर पर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर बड़ौत व्यापार संगठन व इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा की अशोक जैन पंजाबी एक सच्चे व ईमानदार व्यक्ति थे और हमेशा व्यापारियों के लिए समर्पित रहते थे। जब-जब व्यापारियों के साथ अन्याय होता था या कोई उनका शोषण व उत्पीड़न करता था तो वह कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देते थे। उन्होंने व्यापारियों के कई आंदोलन में व्यापारी नेता अनिल जैन के साथ मिलकर संघर्ष किया था और व्यापारियों को न्याय दिलाने का कार्य किया था। उनका निधन वास्तव में व्यापार समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और परमपिता परमेश्वर से ऐसी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
.png)