आज का इतिहास

0

 


 आज का इतिहास


8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:---

1863 में चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।

यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में 1881 में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

जर्मनी और अमेरिका के बीच 1923 में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

अमेरिका और ब्रिटेन ने 1941 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 1956 में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।

पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को 1967 में सेना में शामिल किया गया।

संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को 1980 में इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी।

ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने 1983 में सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।

विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने 1987 में ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।

पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज 1998 में वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

ओलंपिक के इतिहास में 1998 में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।

ब्रिटेन और रूस के बीच 2000 में रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’खोजा।

भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुनके बाद गौमूत्र को 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने 2003 में राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की

8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :----

मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म 1721 में हुआ।

महान् उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का जन्म 1875 में हुआ।

प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म 1877 में हुआ।

हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म 1897  में हुआ।

प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म 1900 में हुआ।

स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म 1901 में हुआ।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 1927 में हुआ।

अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म 1935 में हुआ।

 अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म 1944 में हुआ।

8 दिसंबर को हुए निधन :----

इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का निधन 1978 में हुआ


--------------------------------------------

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top