आज का इतिहास

0

 


आज का इतिहास


9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :---

हालैंड और इंग्लैंड के बीच 1625 में सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध 1758 में आरंभ हुआ।

ब्रिटिश संसद ने 1762 में पेरिस संधि को स्वीकार किया।

हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने 1873 में ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।

बेलूर मठ की 1898 में स्थापना।

फ्रांसीसी सेनाओं ने 1910 में मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

जनरल अलेनबाय केनेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने 1917 में यरुशलम पर कब्जा किया।

हालैंड और हंगरी के बीच 1924 में व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

जापानी सेना ने 1931 में चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

चीन ने 1941 में जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

लिबरेशन वॉर के दौरान भारतीय सेना ने 1971 में हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।

प्रिंस चार्ल्सऔर प्रिंसेस डायना ने 1992 में अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति:---

महान् कवि संत सूरदास का 1484 में जन्म हुआ।

स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्लविल हेल्म शील का 1742 में जन्म हुआ।

सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राव तुलाराम का 1825 में जन्म हुआ।

असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का 1889 में जन्म हुआ।

भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमी व्यारावाला का 1913 में जन्म हुआ।

भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का 1918 में जन्म हुआ।

अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का 1922 में जन्म हुआ।

हिन्दी केसाहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का 1929 में जन्म हुआ।

हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का 1945 में जन्म हुआ।

काँग्रेस नेता सोनिया गाँधी का 1946 में जन्म हुआ।

फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी फेब्रिस सांतारो का 1972  में जन्म हुआ।

9 दिसंबर को हुए निधन :---

हंबीरराव मोहिते की पुत्री ताराबाई का निधन 1761 में हुआ।

 नौसेना के जांबाज अफसरों में एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का निधन 1971 में हुआ।

कन्नड़ भाषा के विख्यातसाहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन 1997 में हुआ।

प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन 2007 में हुआ।

भारतीय तबला वादक उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन 2009 में हुआ।


9 दिसम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं पर्व:-----


एंटी करप्शन डे

------------------------------

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top