एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से हुआ योगा वर्कशॉप का आयोजन।

0


एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट साल में स्पेशल और स्लम के बच्चों के लिए दो भव्य आयोजन करता हैं।


बागपत।


साथ ही साथ हर महीने एक या दो पेंटिंग डांसिंग वर्कशॉप, क्लॉथ डोनेशन ड्राइव, बुक डोनेशन ड्राइव, स्टेशनरी डोनेशन ड्राइव जैसे छोटे-छोटे प्रोग्राम भी ऑर्गेनाइज करता रहता हैं।

इसी संदर्भ में एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट और योग विज्ञान संस्था के  द्वारा योगा का वर्कशॉप रखा गया, इसमें करीब 25 लोगों ने पार्टिसिपेट किया। योग गुरू  मंगलेश ठाकुर और उनकी पूरी टीम प्यारेलाल शर्मा, तस्वीर सिंह, कंचन, सावित्री, मनोज ठाकुर, पुष्पा रावत, गायत्री शर्मा, मास्टर शिवम, मास्टर गौरी द्वारा एहसास चेरिटेबल ट्रस्ट के मेंबर्स और बच्चों को योग के फायदे और उसके लाभ बताएं। बच्चों ने बहुत ही दिलचस्पी से योग सीख़ा और एंजॉय किया। बच्चों को  फ्रूट और फूड  डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। आज के वर्कशाॅप को सफल बनाने का सारा श्रेय रंजीत, धर्मेंद्र,  रोहताश और एहसास टीम के टीम मेंबर को जाता है। एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top