जयंत चौधरी ने निभाया गठबंधन धर्म : डॉक्टर अजय तोमर

0

 जयंत चौधरी ने निभाया गठबंधन धर्म : डॉक्टर अजय तोमर



बागपत। विपुल जैन।


रालोद वरिष्ठ नेता एवं छपरौली के पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे आपके नेता किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी ने गठबंधन धर्म पूरी तरह निभाते हुए प्राथमिकता के आधार पर अपना समर्थन देने तथा बिना किसी शर्त बिना किसी लालच के साथ रहने का भरोसा दिलाया है।


रही बात एनडीए में आने के बाद से जहां पूरा उत्तर प्रदेश खराब हो रहा था, मध्य उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश में एनडीए का प्रदर्शन बहुत खराब हो रहा था, वहीं पर केवल सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना सीट को छोड़ दो तो नगीना का परिणाम पहले से सबको पता था। इसके अतिरिक्त एनडीए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभाव वाली सीटों पर बिजनौर ,मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, बागपत ,हाथरस ,मथुरा ,आगरा, अलीगढ़ ,फतेहपुर सिकरी, अमरोहा आदि जीतने में सफल रही है। कहा कि पश्चिम में हमारा सफल परिणाम रहा है। भले ही मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश का अवश्य खराब रहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top