अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समाज सेविका सोनम जैन के द्वारा छपरौली में योगा शिविर लगाया गया, इसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी को अपनी जीवनशैली में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
बागपत।
सोनम जैन ने बताया कि नियमित योगा करने से हम स्वस्थ रहते है और हमारी आयु बढ़ती है। जैसे जीने के लिए हवा पानी की जरूरत पड़ती है हमे उसी तरह ही स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोज योग करना भी बहुत ही जरूरी है। सभी ने अपने जीवन में योग को अपनाने का प्रण लिया।
मधु शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर प्रेम शर्मा मुस्कान सोनम जैन देशना जैन इशू जैन मणि जैन प्रेरणा जैन व्योम जैन आदि थे।