जीवन जीने की कला है योग : हिमानी खरे।

0


आज जनपदभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 


बागपत। विपुल जैन


इस मौके पर मशहूर माॅडल एवं ओपेरा मिसेज इंडिया कांटेस्ट की विनर हिमानी खरे ने कहा कि योग करने से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। शरीर में आलस्य की समाप्ति होती है और पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहती है। कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग का महत्व भारत देश ने ही नही बल्कि पूरी दुनिया ने माना है। बताया कि कोरोना संकट से जूझ रही पूरी दुनिया ने रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने की दिशा में योग के महत्व को भली-भाॅति समझ लिया है। योग की इस खूबी को जानते हुए दुनिया ने इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लिया है। योग स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है। यह एक दवा की तरह है जो हमारे शरीर की विभिन्न बीमारियों को धीरे-धीरे ठीक करता है। कहा कि योग के लाभों के बारे में दुनियाभर के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top