योग दिवस पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने किये विभिन्न योगासन।

0


अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्य नगर नेहरू रोड बडौत में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में योग शिविर लगाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर विभिन्न योगासन किये।


बागपत।


इस मौके पर संगीता ओर डॉ बबिता खोखर ने दीप प्रज्वलित करके योग शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 

व्यक्ति स्वस्थ रहे, इसके लिए उन्हें निरन्तर योग करना चाहिए। योगाचार्य सत्यप्रकाश आर्य ने शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए योग को जरूरी बताया।

मीता अरोरा ने बताया कि 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योगासन करना चाहिए। जीवन में योग के लाभ और महत्व को देखते हुए हम सबको योग जरूर करना चाहिए।

वन्दना गुप्ता ने बताया कि हमारे जीवन में जीतना महत्व हमारा है उससे ज़्यादा योग का है। इसी के माद्यम से हम खुद को ओर आने वाले भविष्य को भी सुरक्षित कर सकते है। भारतीय योग संस्थान से आये अनिल अरोरा ने सभी को संदेश दिया कि सब रोगों की एक दवाई हंसना है। हंसने से भी कई शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं।

इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वन्दना गुप्ता ,मीता अरोरा,बबीता खोखर,संगीता दांगी,हनी प्रीत,जानवी ,विकास गुप्ता,सचिन खोखर,अनिल अरोरा,रजनीश जैन,भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top