जनकल्याण समिति 9 जून को करेगी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान।
बागपत। विपुल जैन।
मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति एवं राष्ट्रीय जागरूक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा के नेतृत्व में शाहमल कॉलोनी बड़ौत में चौधरी उपेंद्र राणा के आवास पर दोनों संगठन के पदाधिकारियो की बैठक ली। इसमें उन्होंने आगामी 9 जून को बागपत वात्सायन पैलेस मेरठ रोड पर होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओ के सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम की संयोजिका अंजू खोखर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति प्रदेश महासचिव रेनू शर्मा आरती मान आरती शर्मा कुसुम चौहान शालू सीमा अहलावत गीता राणा मधुधामा प्रिया धामा विमला अलका गीता शर्मा अनीता कौशिक सभी पदाधिकारी सम्मिलित रहे।