दीनदयाल के जीवन आदर्शों से प्रेरणा ले : राजीव।

0

 दीनदयाल के जीवन आदर्शों से प्रेरणा ले : राजीव


बागपत। विपुल जैन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानववाद के चिंतक एवं त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई। सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि दी और उनके विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। 


इस मौके पर भाजपा नेता एवं श्री कृष्णा इंडेन गैस सेवा बागपत के संचालक राजीव गुप्ता ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। बताया कि उनका जन्म 25 सितम्बर वर्ष 1916 को मथुरा में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय तथा उनकी माता का नाम रामप्यारी था। वह धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। सात वर्ष की अवस्था में पंडित दीनदयाल उपाध्याय माता-पिता के प्यार से वंचित हो गये थे। बताया कि बीएससी बीटी करने के पश्चात वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता हो गये थे। दिसम्बर वर्ष 1967 में वह अखिल भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भारतवर्ष में समतामूलक राजनीति विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए उन्होंने मात्र 52 वर्ष की उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिये थे। सभी को उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top