बन्द हो देश के राजनेताओं की भी पुरानी पेंशन योजना : अशोक।

0

 बन्द हो देश के राजनेताओं की भी पुरानी पेंशन योजना : अशोक


बागपत। विपुल जैन


समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव अशोक कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को गलत रास्ता बताकर कर्मचारी के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को दर्शाया है।


पुरानी पेंशन योजना देश के लिए इतनी ही घातक है तो जो राजनेता चार-चार या पांच- पांच पेंशन ले रहे हैं, उनकी भी पुरानी पेंशन योजना प्रधानमंत्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर देनी चाहिए। एक ही देश में दो कानून कैसे। प्रधानमंत्री से जनता पूछना चाहती है कि देश के राजनेताओं को पुरानी पेंशन लेने से देश की अर्थव्यवस्था क्यों नही चरमरा रही है, जो सरकारी कर्मचारी को पुरानी पेंशन देने से अर्थव्यव्स्था चरमरा जाएगी। सरकार अपनी मनमानी कर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। अशोक कश्यप ने यह भी कहा है कि देश में शिक्षक ,कर्मचारियों और अर्धसैनिक बल आदि जो अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय देश की सेवा में लगाते हैं, ऐसे समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन संविधान प्रदत्त अधिकार है, जो उनका बुढ़ापे का एक सहारा है। अशोक कश्यप ने कहा कि जनता के प्रति ऐसी नकारात्मक सोच को रखने वाली सरकार को आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top