भारतीय जैन महासंघ की बैठक में कई विभूतियों को किया सम्मानित।

0



भारतीय जैन महासंघ की बैठक में कई विभूतियों को किया सम्मानित


बागपत। विपुल जैन


भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय  पदाधिकारियो एवम प्रदेश पदाधिकारियो और आजीवन सदस्यो की आम सभा की बैठक यमुना विहार के दिगम्बर जैन मंदिर जी के हाल में आर्यिका श्री पद्मनंदिनी माताजी के सानिध्य मे आयोजित की गई।


इसमें सर्व प्रथम णमोकार महामंत्र का उच्चारण व महावीर प्रार्थना की गई। इसके बाद राष्ट्रीय महामन्त्री अखलेश जैन ने महासंघ द्वारा विगत वर्षो मे किये गये कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया। श्रावक व श्राविकाओ द्वारा जीव दया, सामाजिक ,धार्मिक क्षेत्र में किये गए कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सुभाष जैन यमुना विहार जीव दया, कमलेश जैन विवेक विहार को गरीब कन्याओ की शादी, आर्थिक सहायता, तीर्थ यात्रा मे सहयोग, पूजा जैन मेरठ प्रतिमाह णमोकार महामंत्र का पाठ,जैन धार्मिक पाठशाला चलाने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

आर्यिका पद्मनंदिनी माताजी ने महासंघ के सामाजिक ,धार्मिक, साधुसेवा के कार्यो की सराहा और अपना आशीर्वाद दिया। महासंघ और जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 

शांति धर्म चैनल का लोकार्पण अतिथियो द्वारा किया गया।

महासंघ के विस्तार के लिए शिरोमणि संरक्षक प्रवीण जैन बलरामनगर लोनी,परम शिरोमणी संरक्षक राजेश जैन पुष्पांजलि दिल्ली ने अपनी सहमति प्रदान करके मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथी सजंय जैन विश्व जैन संगठन, रूची जैन ने भी सम्मेद शिखर जी तीर्थ आंदोलन संरक्षण पर संबोधित किया।

मंच संचालन नीरू जैन प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश व सुरभि जैन उत्तर प्रदेश महिला महामन्त्री ने किया।

संगीत के स्वर गायिका अन्नू जैन गाजियाबाद संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ व उनकी टीम ने प्रस्तुत किये। इस मौके पर सुभाष  जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखलेश जैन राष्ट्रीय महामन्त्री, डी के जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महेंद्र जैन पूर्व विधायक, प्रवीण जैन लोनी,अजय जैन दिगम्बर रूडकी देहरादून, 

ए के जैन, प्रदीप जैन उपहार घर, फकीर चन्द जैन, प्रदीप जैन सन्मति, सुखबीर जैन गाजियाबाद, प्रमोद जैन डीएलएफ, संजीव जैन साहिबाबाद, राजेन्द्र जैन गन्नौर, प्रमोद जैन, स्वदेश जैन, अशोक जैन मुजफ्फरनगर,अनिल जैन छपरौली, सचिन जैन जेवर, अखिलेश जैन उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष, अतुल जैन प्रदेश मन्त्री, सुनील जैन टटीरी, सुभाष जैन, अनुज जैन छपरौली वाले, सतीश जैन पार्षद गुलाबवाटिका,सोनिया जैन, पूजा जैन, प्रदीप जैन मेरठ, सुदीप जैन, अनामिका जैन बलबीर नगर, गौरव जैन नवीन शहादरा, सौरभ जैन शंकर नगर, कमलेश जैन व विवेक विहार शाखा , दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वर्णलता जैन,महामंत्री नियोति जैन, कोषाध्यक्ष सीमा जैन, दिव्या, उपमा जैन,पूनम जैन, यमुनाविहार जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री सजंय जैन, मनीष जैन, भूषण जैन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामन्त्री सचिन जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन आदि सैकडो महिला पुरूष उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top