सुल्तानपुर हटाना गांव में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को किया पुरस्कृत।

0



 सुल्तानपुर हटाना गांव में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को किया पुरस्कृत


बागपत। विपुल जैन


राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर हटाना कम्पोजिट में बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।


उसके उपरांत तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम प्रधान सचिन चौधरी की ओर से बच्चों को पुरस्कृत किया गया और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर अशोक अंतिल ने 26 जनवरी के महत्व के बारे में बच्चों को बताया तथा संविधान के निर्माण में डॉक्टर बी आर अंबेडकर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज जो भी हम हैं, वह सब संविधान की ही देन है, जिसके आधार पर हमारा देश उन्नति कर रहा है और हम लोग सुरक्षित हैं। इस अवसर पर सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया और बच्चों को निरंतर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान ने बच्चों को देश प्रेम की शिक्षा दी। इस अवसर पर सुरेश कुमार ,वीरेंद्र पाल, उष्मा रानी,शेखर, मनोज कुमार ,सुनीता, शशि आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top