आज का इतिहास

0

 


 आज का इतिहास


12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:---

गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने 1232 में ग्वालियर पर कब्जा किया।

पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला 1787 में दूसरा प्रांत बना।

वाशिंगटन डीसी को 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया।

अमेरिका द्वारा मेक्सिको को 1822 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई

भारत की राजधानी 1911 में कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।

चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने 1915 में राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।

फ्रेंच आल्प्स में 1917 में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।

इटली में 1923 में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।

चीन के नेता च्यांग काई शेक ने 1936 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

इरानी सेना ने 1947 में अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कर लिया।

गिनि 1958 में संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

केन्या 1963 में स्वतंत्र हुआ।

भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें 1971 में रद्द कर दी गई।

पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार 1981 में सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।

टी. एन. शेषन 1990 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति:---

स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म 1872 में हुआ।

1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म 1954 में हुआ।

टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म 1962 में हुआ।

क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म 1981 में हुआ।

12 दिसंबर को हुए निधन:---

राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन 1964 में हुआ।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन 2000 में हुआ।

प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन 2005 में हुआ।

उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन 2012 में हुआ।


-------------------------------------------

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top