ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वॉलीबॉल में परशुराम क्लब व कबड्डी में कीर्ति क्लब ने मारी बाजी।

0



ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वॉलीबॉल में परशुराम क्लब व कबड्डी में कीर्ति क्लब ने मारी बाजी



बागपत। मेरा युवा भारत (My Bharat), बागपत के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बागपत एवं खेकड़ा क्षेत्र में किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।








वॉलीबॉल प्रतियोगिता में परशुराम क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में कीर्ति क्लब ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में अंशिका क्लब द्वितीय स्थान पर रहा।


एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 1600 मीटर दौड़ में मुकुल ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय तथा शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शगुन प्रथम, साजिया द्वितीय एवं वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका लंबी कूद में शगुन प्रथम, साजिया द्वितीय एवं रिया तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक लंबी कूद में अर्जुन प्रथम, हनी द्वितीय तथा अनमोल तृतीय स्थान पर रहे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान गजेन्द्र आचार्य जी, सरसंचालक, जिला बागपत रहे। उनके साथ कृष्ण पाल जी, मनोज जी, राहुल राजपूत, सांतनू जी, राकेश जी, सुभाष त्यागी जी, मनीष जी, राहुल मानव जी, ऋषभ ढाका जी एवं सन्नी जी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना एवं निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अनिकेत शर्मा जी ने सभी प्रतिभागियों को आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत की ओर से राहुल शर्मा, हर्ष, नितीश भारद्वाज, सुषमा, दानिश, शिवम, कार्तिक प्रिया, शाकिर गुलफ्शा एवं अलीशा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं ब्लॉक स्तर पर युवाओं की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top