समाजसेवी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे मास्टर सुखबीर सिंह ढाका|

0

 

समाजसेवी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे मास्टर सुखबीर सिंह ढाका

बागपत।।  ग्राम पटौली निवासी स्वर्गीय मास्टर सुखबीर सिंह ढाका का जीवन संघर्ष, सेवा, सादगी और मानवता की मिसाल रहा। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपने जीवन को सफल बनाया।

      मास्टर सुखबीर सिंह ढाका सरल, सहज एवं अत्यंत दयालु स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सदैव जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे और अपने संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ प्रेम एवं आत्मीयता से व्यवहार करते थे। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी विशेष रुचि रही और उन्होंने अपने जीवन में अनेक लोगों की यथासंभव सहायता की।

    उनका मानना था कि मनुष्य के जीवन की वास्तविक सफलता दूसरों के काम आने में है। यही कारण है कि गांव एवं क्षेत्र में उन्हें एक सरल, सहयोगी और मददगार व्यक्तित्व के रूप में सम्मान प्राप्त था।

    उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मेहनत, संघर्ष, सेवा और अच्छे संस्कारों की प्रेरणा देता रहेगा। श्राद्ध के अवसर पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें स्मरण किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top