प्रकृति को समर्पित: उड़ान यूथ क्लब का पोस्टकार्ड उत्सव

Admin
0

                 बागपत। नेहरू युवा केन्द्र बागपत और क्लाइमेट कार्डिनल्स से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब ने विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण की चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डियर मदर नेचर ग्लोबल पोस्टकार्ड लेखन अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य रचनात्मक लेखन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अभियान के लिए उड़ान यूथ क्लब विभिन्न संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। केंद्र सरकार के मेरा युवा भारत पोर्टल या उड़ान यूथ क्लब की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस अभियान में हिस्सा लिया जा सकता है।


उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि इस पोस्टकार्ड लेखन अभियान में प्रतिभागियों को लगभग सौ शब्दों में “प्यारी प्रकृति मां” के संबोधन के साथ अपना संदेश लिखकर भेजना होगा। सबसे प्रेरक संदेशों को डिजिटल पोस्टकार्ड के रूप में डिज़ाइन कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले, उड़ान यूथ क्लब ने लेटर टू रिवर अभियान के माध्यम से नदियों के संरक्षण के लिए पत्र लेखन की पहल की थी, जो काफी सफल रही थी। इस प्रकार, डियर मदर नेचर ग्लोबल पोस्टकार्ड लेखन अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने का एक अनूठा प्रयास है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top