फिल्म अलबेला आलम में दिखाई देगी एक्टर वंदना महंत।

0


एक्टर वंदना महंत जल्द ही फिल्म अलबेला आलम में दिखाई  देंगी। इस फ़िल्म की शूटिंग अगस्त माह से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बागपत। विपुल जैन।

इस फ़िल्म में वंदना महंत हिरोइन की टीचर के रोल में नजर आएंगी। इस फ़िल्म की कहानी युवा पीढ़ी को नई सीख देने वाली होगी। ये फ़िल्म बहुत ही मनोरंजक और कॉमेडी से भरपूर होगी। इस फ़िल्म को परिवारजन व आमजन के साथ बैठकर देखा जा सकता है। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाहनवाज शेख है। वंदना महंत एक एक्टर होने के साथ-साथ मशहूर सिंगर व शो इवेंटर भी है।उन्होंने मराठी, पंजाबी व हिंदी भाषा में कई एलबम सॉन्ग गाये हैं। अलबेला आलम उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह भोजपुरी फिल्म ई रिश्ता जन्म- जन्म का में काम कर चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने हीरो की भाभी का रोल अदा किया था। उनकी यह फिल्म काफी हिट रही है और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top