बीमारियों से बचना है तो नियमित योग करें : आंचल रामनारायण

0


जिलेभर में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी जोर शोर के साथ चल रही है। जगह-जगह योग शिविर लगाये जाएंगे और लोगों को योगासन कराया जाएगा।


बागपत।


योग शिक्षिका आंचल रामनारायण ने लोगों को योग से होने वाले फायदे गिनाये और उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को योग की अनेक क्रियाओं की जानकारी दी और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। आंचल रामनारायण ने कहा कि आज के परिवेश में योग करना सभी के लिए बहुत ही जरूरी हो गया है। क्योंकि नित्य नई-नई बीमारियां जन्म ले रही हैं। गंभीर से गंभीर बीमारियों को योग के द्वारा ही रोका जा सकता है, इसलिए हम सब खुद योग करें और अपने परिवार व आसपास के सभी लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। आंचल रामनारायण ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग पर विशेष फोकस है। इसलिए सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रह सकते है। बताया कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top