राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगी 67 विभूतियां : ओमकार गुप्ता।

0


एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित होने वाले लोगों की सूची जारी कर दी है।


बागपत। विपुल जैन।


डॉक्टर ओमकार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव और स्वाभिमान के पुरुधा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण और देश के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाली 67 विभूतियों को आगामी 14 जुलाई को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अटल सभागार में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राजेश चंद्रा पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट, डॉक्टर आरके भटनागर आईएएस पूर्व कमिश्नर, रणजीत सिंह एसडीएम ओएसडी एमडीए मेरठ, डॉक्टर लव बंसल न्यूरोलॉजिस्ट कंसलटेंट यशोदा हॉस्पिटल, डॉक्टर असीत खन्ना कार्डियोलॉजिस्ट यशोदा हॉस्पिटल, सुबुही खान सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया की अधिवक्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा देशभर से और भी कई जानी-मानी हस्तियां इस अवार्ड समारोह में भाग लेंगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top