साहिल सिंह जामनी बेस्ट इंटरनेशनल खिलाडी अचीवर्स आवार्ड-2023 से समानित

Admin
0

 साहिल सिंह जामनी बेस्ट इंटरनेशनल खिलाडी अचीवर्स आवार्ड-2023 से समानित

8 सितम्बर 2023 को दिल्ली NCR के फरीदाबाद में दशमेश प्लाजा मे आयोजित मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स कार्यक्रम मे बेस्ट इंटरनेशनल खिलाडी अचीवर्स अवार्ड-2023 अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साहिल सिंह जामनी को दिया गया। संस्था हर साल देश-विदेश के 100 खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित करती है।

खेल जगत में साहिल सिंह जामनी के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए संस्था ने पुरस्कार की घोषणा की। कार्यक्रम में जमनी समेत 21 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. साहिल सिंह जामनी ने 14 साल की उम्र से खेल जगत में अपने राज्य और देश के लिए कई पदक और पुरस्कार जीते हैं। साहिल सिंह जामनी ने 7 राष्ट्रीय और 4 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। साहिल सिंह जामनी को कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

इस पुरस्कार से साहिल जामनी के माता-पिता ,गुरुजी, व परिवार और उनके गांव राज्य का नाम रोशन हुआ है। साहिल जामनी हरियाणा के जींद जिले के गांव जामनी के एक किसान परिवार का बेटा है। साहिल सिंह जामनी वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब में अपना शारीरिक शिक्षा और खेल पाठ्यक्रम कर रहे हैं। साहिल सिंह जामनी को आठवीं बार पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड कार्यक्रम मे संस्था के चेयरमैन C.P यादव जी और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोक आदलत दिल्ली की जज प्रतिभा जी, फरीदाबाद के अकाउंटेंट सी.ए जी, विजय कपूर जी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top