जवाहरपुर मेवला गांव में किया गया सोशल वर्कर विपुल जैन का सम्मान

0

 जवाहरपुर मेवला गांव में किया गया सोशल वर्कर विपुल जैन का सम्मान 


बागपत। 



जवाहरपुर मेवला गांव में समाज सुधार सेवा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बागपत के सुप्रसिद्ध सोशल वर्कर विपुल जैन का सम्मान किया।


समाज सुधार सेवा समिति से जुड़े भाजपा किसान मोर्चा बागपत देहात के मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने विपुल जैन का पगड़ी पहनाकर व साहित्य भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि विपुल जैन द्वारा निस्वार्थ भाव से ग्राम समाज की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जा रहा है, जो बहुत ही सराहनीय है। उनके द्वारा उठाई गई कई समस्याओं का प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान लिया और उनका समाधान भी हुआ, इसके लिए विपुल जैन बधाई के पात्र हैं और वे उन्हें अपने ग्राम समाज की तरफ से बधाई देते है। आशा है कि आगे भी ग्राम समाज को उनका सहयोग यूं ही मिलता रहेगा। सुनील मेवला ने कहा कि अपने कार्यों के बल पर विपुल जैन को आज कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्डों से पुरस्कृत किया जा चुका है जो हमारे बागपत जिले के लिए बहुत ही गौरव की बात है। कहा कि अन्य लोगों को भी विपुल जैन के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विपुल जैन के उज्जवल भविष्य व उनके दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करने की कामना की।

इस मौके पर प्रवेश मेवला, सुशील कुमार, कुलदीप मुंडेल, अनुज गुर्जर आदि थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top