स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा ले : देवेंद्र।

0

 स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा ले : देवेंद्र 


बागपत। विपुल जैन


जिलेभर में रविवार को आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी देवेंद्र भगत जी ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह उन महान संतों में अग्रणी है, जिन्होंने देश में प्रचलित अंधविश्वास, रूढ़िवादिता तथा विभिन्न प्रकार के आडम्बरो व सभी अमानवीय आचरणों का विरोध किया। समाज में फैली अनेक कुरीतियों व अंधविश्वास को दूर किया। मात्र 21 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने घर-परिवार का परित्याग कर वैराग्य धारण कर लिया था। अपनी शिक्षा-दीक्षा पूर्ण होने के उपरांत वह गुरु के आदेशानुसार देश में फैली अज्ञानता को दूर करने के उद्देश्य से भ्रमण पर निकल पड़े। अपने देश भ्रमण के दौरान ही उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जिसकी अनेक शाखाएं आज पूरे देश में फैली हुई है और भारतीय संस्कृति व सभ्यता के लिए कार्य कर रही है। उनमें देश प्रेम व राष्ट्रीय एकता की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top