बेटियों को शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं : अंजू खोखर

0



 बेटियों को शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं : अंजू खोखर


बागपत।


आर्य समाज लूम्ब में चल रहे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ अग्निहोत्र यज्ञ के साथ हुआ।


इस मौके पर जिला जाट महासभा महिला विंग बागपत की जिला अध्यक्ष अंजू खोखर ने कहा कि आज हमारे समाज एवं राष्ट्र में महिलाओं ने अपनी योग्यता के बल पर स्वयं को स्थापित किया है। एक बच्चे के निर्माण में मां का स्थान सर्वोपरि होता है, जो बच्चों के अंदर अपने अच्छे-अच्छे संस्कार डालकर उसका निर्माण करती है, जिससे वे आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देता है। हमें अपनी बेटियों को अच्छी- अच्छी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे वे बेटियां अपने हक और अधिकार की लड़ाई को आत्मविश्वास के साथ लड़ सके। कहा कि वह महिला विंग की जिलाध्यक्ष होने के नाते हमेशा महिला सशक्तिकरण में अपना योगदान देती रहेंगी। गुरुकुल कनियान शामली की ब्रह्मचारिणीयो ने स्वामी चंद्र देव मेरठ व स्वामी सच्चिदानंद राजस्थान की उपस्थिति में सस्वर वेद मंत्रों का पाठ किया। अग्निहोत्र यज्ञ के पश्चात वैदिक भजनोंपदेशिका तनु आर्य ने ईश्वर भक्ति के भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात वैदिक धर्म के प्रचारक स्वामी सच्चिदानंद राजस्थान ने मनुष्य जीवन में यज्ञ के महत्व पर अपना व्याख्यान किया। स्वामी चंद्र देव मेरठ ने अपनी हास्य शैली में विद्या व अविद्या के स्वरूप विषय पर श्रोताओं का मार्गदर्शन किया। डॉक्टर अजय व उनकी धर्मपत्नी को यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संचालन मास्टर ऋषिपाल आर्य ने किया। इस मौके पर बलजोर आर्य, गौरव आर्य, ऋषिपाल आर्य, बुद्धप्रकाश  आर्य, इंद्रपाल शास्त्री, डॉ अजय, राजपाल शास्त्री, ओम प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top