गायक हिमांशु अग्रवाल बने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के बागपत जिला संयोजक।

0



 गायक हिमांशु अग्रवाल बने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के बागपत जिला संयोजक


बागपत। विपुल जैन


अपने क्षेत्र में निवास करने वाले ऐसे अनगिनत साहित्यकार हैं जो बहुत अच्छा लिखते एवं बोलते हैं, परंतु उनकी प्रतिभा सबके सामने नहीं आ पाती है। जिसके चलते ना उन्हें अपनी रचनाओं को सुनाने के लिए मंच मिल पाते हैं और ना ही उनका कोई लेखन प्रकाशित हो पाता है। हिंदी साहित्य एवं साहित्यकारों को गति देने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य सभा का गठन किया गया है।


हिंदी साहित्य सभा उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रदेश संयोजक डॉ सर्वेश अस्थाना जी एवं विश्व प्रसिद्ध कवि डॉ विष्णु सक्सेना अध्यक्ष ने एक पत्र जारी करते हुए हिमांशु अग्रवाल अलंकार को बागपत जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है। हिमांशु अग्रवाल लगभग 20 वर्षों से हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे हैं। वह एक स्थापित मंचीय कवि है और उन्होंने हिंदी साहित्य में एमएड की डिग्री भी की हुई है। हिंदी साहित्य सभा उत्तर प्रदेश द्वारा डीएम को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें हिमांशु अग्रवाल को हिंदी साहित्य सभा के जिला संयोजक नियुक्त किए जाने की सूचना दी गई है। साथ ही साहित्य के उत्थान हेतु उनसे उनका सहयोग करने की बात कही है। उधर, हिमांशु अग्रवाल के जिला संयोजक बनने से जिले के साहित्यकारों में खुशी की लहर है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top