पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया करेगा देशभर के 500 से अधिक शिक्षाविदों को सम्मानित।

Admin
0

 पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया करेगा देशभर के 500 से अधिक शिक्षाविदों को सम्मानित।

-- शिक्षा उत्थान और समाज कल्याण ही पाई का उद्देश्य: डॉ हर्षवर्धन 

दिनांक 09 फरवरी 2023 -- बागपत। देशभर में शिक्षा क्षेत्र में क्रांति का आगाज कर रही पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपने आगामी कार्यक्रम की घोषणा की है जिसका भव्य आयोजन चंडीगढ़ में किया जायेगा। संस्था के चेयरमैन डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया से देशभर के शिक्षाविद् जुड़े है जो शिक्षा में नवाचार संबंधी संगोष्ठी करने के साथ साथ शिक्षक समाज के मुद्दों को भी उठाते है। बताया कि पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया एक महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर बनी है जो है शिक्षकों को आर्थिक रूप से सबल बनाना और शिक्षा से संबंधी आवश्यक बदलाव एवं नवाचार का क्रियान्वन करना। 

-- PAAI एक ऐसा संगठन है जो ऐसे शिक्षकों की मदद करता है जिन्होंने किसी कारण से या महामारी की अवधि के दौरान अपनी नौकरी खो दी है। साथ ही संस्था ऐसे शिक्षकों की एक माह के अंदर नौकरी लगवाने का प्रयास करता है एवं इसमें विफल होने पर उन्हें आर्थिक रूप से 10,000 रूपये प्रति माह की धनराशि प्रदान करता है। इतना ही नहीं संस्था गंभीर रूप से पीड़ित शिक्षकों को लगभग 1 लाख से 2 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी भी प्रदान करती है। डॉ. हर्षवर्धन सिंह (फाउंडर व अध्यक्ष – PAAI)

एक अनुमान के मुताबिक अभी तक संस्था से देशभर से 10,000 से अधिक शिक्षक जुड़े है जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों से भी लोग लगातार जुड़े है। वहीं संस्था के मीडिया एडवाइजर अमन कुमार ने कहा कि पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया के महान उद्देश्य से प्रभावित होकर देशभर के शिक्षा सुधारक और विद्वान संस्था से जुड़ रहे है और 15 से अधिक राज्यो में कार्यकारिणी नियुक्त की जा चुकी है। गणतंत्र दिवस पर भी पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 1000 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया जिसके लिए इंडियन अचीवर्स फोरम ऑफ एक्सीलेंस रिकॉर्ड में भी संस्था शुमार हो चुकी है। बताया कि कार्यक्रम में देशभर से 500 से अधिक शिक्षाविदों को शिक्षा रत्न सम्मान से विभूषित किया जायेगा जिसके लिए देशभर से आवेदन प्राप्त हो रहे है।

वहीं संस्था की सहसंस्थापक श्रीमती वंदना सिंह ने बताया कि शिक्षक समाज को संगठित करने, उन्हें एक मंच प्रदान करने और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गठित पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया संगठन अपने लक्ष्य को लेकर लगातार सक्रिय है और बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षाविदों को एकजुट कर रहा है। अब संगठन ने वृहद रूप ले लिया है और बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top