अच्छी पहल: बागपत को बेमिसाल बना रहे व्यक्तियों, स्थानों, घटनाओं, उपलब्धियों को ऑनलाइन संग्रहित करेंगे अमन।

0


अच्छी पहल: बागपत को बेमिसाल बना रहे व्यक्तियों, स्थानों, घटनाओं, उपलब्धियों को ऑनलाइन संग्रहित करेंगे अमन।



बागपत। जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में जनभागीदारी से सुनिश्चित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर अधिकारीगण और जनपदवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 



मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान युवा मंडल ट्योढी के अध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न युवा मंडलों के स्वयंसेवक कलेक्ट्रेट पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। अमन ने बताया कि महिला सशक्तिकरण पर कार्य करने का आधार हमारी सोच, व्यवहार और कर्म में नारी शक्ति के प्रति सम्मान को अपनाना होगा। जब हम नारी शक्ति को सम्मान की नजरों से देखेंगे तो निश्चित ही एक आदर्श समाज का निर्माण संभव होगा जिसकी शुरुआत हम अपने परिवार, समाज, कार्यस्थल अथवा स्कूल से कर सकते है। उन्होंने एक नारी की क्षमता के बजाय संभावनाओं को देखने की अपील की। वहीं मौके पर मौजूद गगन त्यागी एवं देवांश ने लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा। 


साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी बागपत राज कमल यादव की मुहिम बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी की प्रशंसा की। अमन ने बताया कि जल्द ही वो बेमिसाल बागपत के अन्तर्गत एक बागपत को बेमिसाल बनाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, स्थान, जनपद की उपलब्धियों, गौरवमयी इतिहास आदि को एक साथ एक ऑनलाइन पोर्टल पर संग्रहित करेंगे जो मात्र एक लिंक से देखा जा सकेगा।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top