20 देशों के युवा बनेंगे जी-20 परिचर्चा में सहभागी, यूथ लीड जी-20 फैलोशिप हुई लॉन्च।

0

 

20 देशों के युवा बनेंगे जी-20 परिचर्चा में सहभागी, यूथ लीड जी-20 फैलोशिप हुई लॉन्च।


राष्ट्रीय युवा दिवस विशेष: बागपत के अमन ने यूथ लीड जी-20 फैलोशिप की लॉन्च।


जी-20 परिचर्चा में सदस्य देशों के युवाओं की सहभागिता बढ़ाने का अनूठा प्रयास।


बागपत। 


     खेलों में अग्रणी रहकर अपनी अनूठी पहचान बनाने वाला बागपत अब तकनीक के अभिनव प्रयोग के लिए भी जाना जाएगा। ऐसा ही एक अनोखा प्रयास ट्योढी गांव निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार ने किया है जिसमें उन्होंने भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 परिचर्चा में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। अमन ने नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब ट्योढी के अंतर्गत यूथ लीड जी-20 फैलोशिप को लॉन्च किया जिसमे जी-20 सदस्य देशों के युवाओं को जी-20 के युवा संबंधित पहलुओं पर उनके विचार रखने का एक मंच उपलब्ध होगा। 


    अमन ने बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से हम विश्वभर के किसी भी स्थान के लोगों से जुड़ सकते है और फैलोशिप के माध्यम से भारत की जी-20 अध्यक्षता की सफलता हेतु सदस्य देशों के महान विचारकों और युवा उत्साही लोगों को एक मंच पर लेकर आना है। फैलोशिप के माध्यम से प्रतिभागी युवाओं की एक चयन प्रक्रिया के उपरांत वो अपने देश में यूथ लीड जी-20 का एंबेसडर बन कार्य करेंगे जिसके लिए उनको प्रमाण पत्र भी मिलेगा।


     यूथ लीड जी-20 के माध्यम से जी-20 के युवा केंद्रित विषय जैसे काम का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार, और 21वीं सदी के कौशल, शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग की शुरुआत, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना, साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा, स्वास्थ्य, भलाई और खेल: एजेंडा फॉर यूथ आदि विषयों पर युवाओं के विचारों को सुना जायेगा एवं उत्कृष्ट विचारों को जी-20 सचिवालय व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार को भी प्रेषित किया जायेगा। वहीं अमन इस अभियान को सफल बनाने के लिए भारत के नमस्ते इंडिया फाउंडेशन, लंदन के वन यंग वर्ल्ड, फिनलैंड के हंड्रेड, न्यूयॉर्क की ब्रूम काउंटी कला परिषद सहित 20 अन्य ख्याति प्राप्त संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने वाले है।


उपलब्धियां: तकनीक से सामाजिक विकास की ओर।


1. कॉन्टेस्ट 360: तकनीक के प्रयोग से युवाओं को उनके कैरियर संबंधी कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए अमन ने अपने उड़ान यूथ क्लब ट्योढी के अंतर्गत प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 की शुरुआत दिसंबर 2021 में की जिसकी वेबसाइट पर 6.7 मिलियन से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली। 


2. कांवड़ यात्रा एप: जुलाई 2022 में श्रावण मेले के सफल आयोजन हेतु अमन ने जिला प्रशासन बागपत के साथ क्यूआर कोड आधारित कांवड़ यात्रा एप डेवलप किया जिसका उपयोग कांवड़ यात्रा के दौरान 3 लाख से ज्यादा लोगों ने किया। कांवड़ यात्रा एप की सफलता पर अमन को एकता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।


3. बागपत की बात कार्यक्रम: अमन ने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तर्ज पर बागपत की बात कार्यक्रम जल्द ही लॉन्च करने वाले है जिसमे वो हर माह एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजन कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के महान विचारकों और युवाओं के बीच एक समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे। 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top