आज का इतिहास

0

 


 आज का इतिहास

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :---

भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना 1907 में चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

फ़िराक़ गोरखपुरी 1926 में अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।

इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम 1958 में आरंभ हुआ।

यूरोपीय देश स्पेन में 1978 में संविधान को अंगीकार किया गया।

भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा 1992 में गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।

क्योटो (जापान) में 1997 में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

ह्यूगो शावेज 1998 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।

 1999 में इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

स्पेन के कार्लोस मोया को 2002 में ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।

नासा ने 2006 में मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :----

ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का 1732 में जन्म हुआ।

मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का 1896 में जन्म हुआ।

6 दिसंबर को हुए निधन:---

 बहुजन राजनीतिक नेता भीमराव अम्बेडकर का 1956  में निधन हुआ।

परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का 1998 में निधन हुआ।

हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का 2009 में निधन हुआ।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का 2015 में निधन हुआ।

प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का 2015 में निधन हुआ।

6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:---

महापरिनिर्वाण दिवस बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top