आज का इतिहास

0

 


आज का इतिहास


1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :---

स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद  पुर्तग़ाल 1640 में स्वतंत्र हुआ।

काेलकाता और ढाका के बीच 1933 में विमान सेवा की शुरूआत हुई।

अमरीकी राज्य अलबामा में 1955 में अश्वेत महिला को इसलिए ग़िरफ़्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक श्वेत व्यक्ति के लिए ख़ाली करने से इनकार कर दिया था।

अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने 1959 में संधि पर हस्ताक्षर किये।

बाहरी अंतरिक्ष से 1959 में पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

नागालैंड 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।

बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (सीमा सुरक्षा बल) की स्थापना 1965 में हुई।

वर्जीनिया के अपरविले में 1974 में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।

अंगोला 1976 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

बांग्लादेश में 1988 में आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।

एड्स जागरूकता दिवस की 1991 में शुरुआत हुई।

दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित।

चेचेन्या को 1997 में विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

  • 1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :---

दसवे मुग़ल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का जन्म 1699 में हुआ।

भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म 1878 में हुआ।

 प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म 1885 में हुआ।

क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म 1886 में हुआ।

 प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म 1903 में हुआ।

परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म 1924 में हुआ।

प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म 1931 में हुआ।

प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म 1954 में हुआ।

प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म 1954 में हुआ।

  • 1 दिसंबर को हुए निधन:---

इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का 1973 में निधन हुआ।

महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का 1974 में निधन हुआ।

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का 1985 में निधन हुआ।

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का 1990 में निधन हुआ।

अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का 2015 में निधन हुआ।

  • 1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :----

विश्व एड्स दिवस

सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top